Breakingछत्तीसगढ़

CM Sai Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार…तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ…विभागों का बंटवारा आज

विधानसभा क्षेत्रों से संतुलन साधते हुए कैबिनेट विस्तार

रायपुर, 20 अगस्त। CM Sai Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ। राज्यपाल की मौजूदगी में तीन नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। ये शपथ ग्रहण समारोह रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित किया गया।

शपथ लेने वाले तीन नए मंत्री

  1. गजेंद्र यादव – विधायक, दुर्ग संभाग- शपथ के दौरान उन्होंने अपने नाम के साथ पिता का नाम जोड़कर शपथ ली, जो एक भावुक और पारंपरिक पहलू के रूप में देखा जा रहा है।
  2. गुरु खुशवंत साहब – विधायक, आरंग (रायपुर संभाग)- लोकप्रिय और सादा जीवन शैली के लिए पहचाने जाने वाले गुरु खुशवंत साहब ने उत्साही माहौल में शपथ ली।
  3. राजेश अग्रवाल – विधायक, अंबिकापुर (सरगुजा संभाग)- अंत में शपथ लेने वाले अग्रवाल राज्य के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते हैं।

विभागों का बंटवारा जल्द, कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव

तीनों मंत्रियों को आज दोपहर बाद विभागों का आवंटन किया जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास फिलहाल जो अतिरिक्त विभाग हैं, वे भी आज बांटे जाएंगे। इसमें शिक्षा विभाग प्रमुख रूप से शामिल है।

संभावित विभागों को लेकर चर्चाएं

गजेंद्र यादव को शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है। गुरु खुशवंत साहब को धर्म, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजेश अग्रवाल को परिवहन और खनिज संसाधन विभाग मिलने की अटकलें हैं।

संतुलन साधने की कोशिश

इस विस्तार के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। तीनों नेता अलग-अलग संभागों से हैं, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा, जिससे राज्य के भौगोलिक प्रतिनिधित्व को मजबूती मिली है।

Related Articles

Back to top button