BreakingFeaturedदेशसामाजिक

IPS संतोष कुमार सिंह को CISF में बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण भारत की सुरक्षा कमान संभाली

हैदराबाद। IPS Santosh Kumar Singh छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हैदराबाद मुख्यालय में डीआईजी (दक्षिण जोन-II) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पद बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके तहत देश के कई रणनीतिक और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सीधे उनके नेतृत्व में होगी।

IPS Santosh Kumar Singh नई जिम्मेदारी के तहत संतोष कुमार सिंह अब आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित CISF संरक्षित इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इन क्षेत्रों में खनन परियोजनाएं, बड़े औद्योगिक संयंत्र, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) और महत्वपूर्ण संस्थान शामिल हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

यही नहीं, उन्हें पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ये पोर्ट देश की आर्थिक गतिविधियों और सामरिक दृष्टि से खास महत्व रखते हैं, ऐसे में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

संतोष कुमार सिंह की यह नियुक्ति उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्य, मजबूत नेतृत्व और सुरक्षा प्रबंधन में अनुभव का परिणाम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में CISF की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत और प्रभावी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button