
बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बुधवार को शहर के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hospital Wall Collapses in Bengaluru: प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने और तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी बन गई थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर की एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में वहां मौजूद राहगीर और वेंडर आ गए।
Hospital Wall Collapses in Bengaluru: पलभर में गिरी दीवार
चश्मदीदों के मुताबिक, तेज बारिश से बचने के लिए कुछ लोग दीवार के पास जाकर खड़े हो गए थे और तिरपाल का सहारा ले रहे थे। इसी बीच अचानक तेज हवा और बारिश के दबाव से दीवार गिर गई और लोग मलबे में दब गए।
Hospital Wall Collapses in Bengaluru: घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे में दबे कई लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।



