International Yoga Day: श्रीनगर में में PM मोदी का योगाभ्यास, पहाड़ों से लेकर समंदर तक योगा, तस्वीरों में देखें दुनिया का उत्साह

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। International Yoga Day: 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया में योगाभ्यास को लेकर उत्साह दिखने को मिला। भारतीय सुरक्षाबलों और आम लोगों ने हिमालय की पड़ाहियों से लेकर समुद्र के पानी तक पर योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

International Yoga Day: इस दौरान मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। आज दुनियाभर के नेता योग की बात करते हैं। पीएम मोदी ने डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में योगाभ्यास किया। तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। पहले दिन गुरुवार को उन्होंने युवा उद्यमियों से चर्चा की थी।

Share This Article