
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरबा। IPL betting police action सट्टा का गढ़ कहे जाने वाले कोरबा में आईपीएल के साथ-साथ सट्टे का खेल भी अपने चरम पर है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने भी अपना अलग अंदाज़ दिखाया। छापेमारी हुई, एक आरोपी पकड़ा गया… और दूसरा बड़े फरार हो गया।
ऑनलाइन सट्टा, लेकिन पकड़ आधी-अधूरी
IPL betting police action 13 अप्रैल को सूचना मिलने के बाद कोतवाली और साइबर टीम ने रेड तो डाली, लेकिन नतीजा कुछ वैसा ही रहा जैसे कैच छूट जाए। मौके से एक आरोपी को तो पकड़ लिया गया, मगर उसका साथी फरार हो गया, जैसे पहले से स्क्रिप्ट लिखी हो।।पुलिस के मुताबिक आरोपी “KHELO BAAZI BOOK” नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आईपीएल सट्टा चला रहे थे। आईडी में ₹72,020 का बैलेंस भी मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेल छोटा नहीं था।
एक ‘इन’, दूसरा अभी भी ‘नॉट आउट’
जशवीर राना तो पुलिस की पकड़ में आ गया, लेकिन निखिल राजपूत मौके से ऐसे फिसला जैसे फील्डिंग सेट ही नहीं थी… अब भी पुलिस के लिए ‘कैच’ बना हुआ है।



