CG Bribe News : 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार… जमीन बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने मांगे थे 25 हजार

News Power Zone
2 Min Read
CG Bribery News

रायपुर, 25 मई। CG Bribe News छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

ACB से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर से शिकायत की थी कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी उनकी जमीन का बंटवारा और खाता विभाजन करने के एवज में 25 हजार रुपए मांग रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ACB से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले पूरे मामले का जांच करवाई। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि पटवारी वाकई रिश्वत मांग रहा है। इसी दौरान बातचीत में रकम को लेकर मोलभाव हुआ और आरोपी 25 हजार की जगह 15 हजार रुपए लेने पर तैयार हो गया।

ट्रैप कर ACB ने किया गिरफ्तार

तैयारी के बाद ACB ने ट्रैप तैयार किया और शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट दिए गए और टीम को आसपास तैनात कर दिया गया। शिकायतकर्ता पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, ACB टीम ने मौके पर दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा। पटवारी रिश्वत के 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।

Share This Article