IFS अधिकारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, अब वजह तलाश रही पुलिस

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क।  गुजरात कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी ने शुक्रवार तड़के गुजरात के दाहोद शहर में अपने घर पर सुसाइड कर लिया. IFS अफसर ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले की वजह नहीं जान पाई है.

दाहोद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) राजदीप सिंह जाला ने बताया कि IFS अधिकारी आर.एम. परमार (56) ने सुबह करीब 5 बजे अपने घर पर अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. परमार ने अपनी रिवॉल्वर से ही आत्महत्या कर ली. जब पुलिस ने मौका-ए-वारदात की छानबीन की और उनके घर की तलाशी ली, तो वहां से कोई सुसाइड नोट या खत नहीं मिला.

पुलिस अधीक्षक (SP) राजदीप सिंह जाला ने आगे जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि उनकी टीम ने परमार की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

परमार राज्य वन सेवा में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के तौर पर शामिल हुए थे और 2022 में उन्हें आईएफएस ऑफिसर के तौर पर पदोन्नत किया गया था. वे दाहोद में सामाजिक वानिकी प्रभाग में उप वन संरक्षक (DCF) थे. स्थानीय समुदाय के नेता पर्वत दामोर ने बताया कि परमार के परिवार के सदस्य तेज आवाज सुनकर उसके बेडरूम में पहुंचे.

जहां कमरे का मंजर देखकर उन सभी के होश उड़ गए. कमरें में उनकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जिसे सबसे पहले उनकी मां ने देखा. और महसूस किया कि उसने अपनी बंदूक से खुद को सिर में गोली मार ली है. अब पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Share This Article