प्रि‍यंका गांधी की तबीयत ब‍िगड़ी, अस्पातल में भर्ती, भारत जोड़ो यात्रा में होने वाली थी शामिल

Desk Reporter
1 Min Read

नई दिल्ली: भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के उत्तरप्रदेश पहुँचने से पहले प्रि‍यंका गांधी की तबीयत ब‍िगड़ गई है. प्रियंका गाँधी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्‍होंने कहा मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी।

Share This Article