देश

Honor Killing : धर्म के नाम पर दरिंदगी…! दादी ने अपनी 40 दिन की परपोती का कर दिया मर्डर…दिल दहलाने वाला कारण आया समाने

POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई

कर्नाटक, 25 दिसंबर। Honor Killing : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 40 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि दूसरे धर्म की नाबालिग पोती के हिंदू युवक से शादी करने से नाराज दादी ने अपनी ही नवजात परपोती की हत्या कर दी।

यह मामला चिक्काबल्लापुर जिले के चेलूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जिस समय बच्ची की मौत हुई, उस वक्त वह दादी के साथ अकेली थी। बाद में जब बच्ची की मां वहां पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। मां ने जब दादी से मौत का कारण पूछा तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बातों को टालने लगी।

पोती ने दादी पर लगाए गंभीर आरोप

17 वर्षीय नाबालिग मां का शक तब और गहरा हो गया जब दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके बाद उसने चेलूर थाने में लिखित शिकायत देकर नवजात की मौत के लिए अपनी दादी को जिम्मेदार ठहराया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दादी, पोती के दूसरे धर्म के युवक से विवाह से नाराज थी और इसी कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मृत्यु (UDR) का केस दर्ज किया है। नवजात की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण।

POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई

पुलिस ने नाबालिग युवती से शादी करने के मामले में हिंदू युवक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button