Naxal Neutralized : ओडिशा में संयुक्त अभियान में शीर्ष नक्सली नेता को किया न्यूट्रलाइज…! CM साय का नक्सलवाद पर बड़ा संदेश

News Power Zone
2 Min Read
Naxal Neutralized

रायपुर, 25 दिसंबर। Naxal Neutralized : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के कंधमाल-गंजाम सीमावर्ती वन क्षेत्रों में संयुक्त सुरक्षा अभियान में सीपीआई (माओवादी) संगठन के शीर्ष नेता गणेश उइके के न्यूट्रलाइज किए जाने को नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक उपलब्धि बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई नक्सल तंत्र की रीढ़ पर सीधा प्रहार है और यह स्पष्ट संदेश देती है कि अब नक्सली हिंसा के लिए देश में कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

उन्होंने बताया कि यह कदम 31 मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की नई धारा प्रवाहित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों के साहस, पराक्रम और पेशेवर दक्षता की सराहना की और कहा कि सरकार का संदेश स्पष्ट है हिंसा का रास्ता छोड़िए, मुख्यधारा से जुड़िए; अन्यथा कानून अपना कार्य करेगा।

साथ ही उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से विकास के नए अवसर सृजित किए जाने की जानकारी दी। हिंसा के मार्ग पर भटके युवाओं के पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग, सुरक्षा बलों का साहस और नीतिगत प्रतिबद्धता के बल पर शीघ्र ही नक्सल-मुक्त भारत का संकल्प पूर्ण होगा।

 

Share This Article