छत्तीसगढ़

School Farewell : फिल्मी अंदाज़ में फेयरवेल…! पखांजूर के स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट…सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

नाबालिक छात्रों का धमाल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पखांजूर, 07 फरवरी। School Farewell : पखांजूर में एक निजी स्कूल के छात्रों ने अपनी फेयरवेल पार्टी को ऐसे स्टाइलिश और खतरनाक अंदाज़ में मनाया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
चार पहिया वाहन में धाकड़ एंट्री, चलते कार के विंडो और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना, यह तमाशा न सिर्फ सुरक्षा नियमों को चुनौती देता दिखा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पखांजूर जैसे छोटे शहर में बच्चों का फिल्मी अंदाज़ में विदाई समारोह पूरे प्रदेश के लिए चर्चा का केंद्र बन गया है।
दरअसल, पखांजूर में एक निजी स्कूल के छात्रों ने अपनी फेयरवेल पार्टी के दौरान खतरनाक कार स्टंट किया। चार पहिया वाहन में एंट्री के दौरान नाबालिक छात्रों ने चलते वाहन के विंडो और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट किया, जिससे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ गईं।
इस दौरान का वीडियो छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और नाबालिक छात्रों के खिलाफ उचित कार्रवाई के संकेत दिए हैं। यह घटना पखांजूर में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल रहा है।

Related Articles

Back to top button