Health Revolution : कोरबा में स्वास्थ्य क्रांति…! शिवाय अस्पताल में अब शुरू हुई हृदय रोग की स्क्रीनिंग…2D ECHO से मरीजों को बड़ी राहत
कैशलेस इलाज और 24×7 इमरजेंसी
कोरबा, 25 अप्रैल। Health Revolution : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा के लोगों के लिए अब बेहतर इलाज किसी दूर शहर की मजबूरी नहीं रह गया है। शिवाय अस्पताल और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के बीच हुए समझौते ने हजारों परिवारों को बड़ी राहत दी है।
इस पहल के तहत अब मरीजों को कैशलेस और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने ही शहर में मिलेंगी। खासकर दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए शुरू हुई 2D ECHO जांच ने समय पर पहचान और इलाज का रास्ता आसान कर दिया है।
अब मरीजों को रायपुर या बिलासपुर जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 24×7 इमरजेंसी सेवाएं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम हर मुश्किल घड़ी में मरीजों के लिए सहारा बनेगी।
यह अनुबंध केवल एक समझौता नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है, जो आपात स्थिति में इलाज के लिए भटकते थे। अब बिना आर्थिक चिंता के सम्मानजनक इलाज संभव होगा।
स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को मानसिक सुकून भी देंगी, क्योंकि अपने शहर में इलाज का अनुभव अलग ही भरोसा देता है। यह पहल कोरबा को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



