Korba Health Camp : कोरबा में अनोखी पहल…! ‘कलम के सिपाही’ को श्रद्धांजलि… 27 अप्रैल से स्व. विजय सिंह की स्मृति में फ्री हेल्थ कैंप…प्रेस क्लब करेगा कार्यक्रम की मेज़बानी

News Power Zone
1 Min Read
Korba Health Camp

कोरबा, 25 अप्रैल। Korba Health Camp : कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय सिंह की स्मृति में 27 अप्रैल 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर टीपी नगर स्थित तिलक भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यह आयोजन केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति समर्पित एक ऐसे पत्रकार को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी लेखनी से आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। स्व. विजय सिंह को कोरबा की पत्रकारिता में ईमानदारी, साहस और संवेदनशीलता के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

शिविर में शहरवासियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।

प्रेस क्लब का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। कोरबा प्रेस क्लब ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं और स्व. विजय सिंह की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Share This Article