Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

CG NEWS: केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े चली गोली..ASP पहुंचे मौके पर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आदतन अपराधी साहिल खान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल साहिल खान को तत्काल इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है।

 

घटना के बाद एडिशनल एसपी लखन पटेल गंज पुलिस के दल बल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी मीडिया और न्यूज चैनलों से मिली। पुलिस जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस फायरिंग में जेल परिसर और मुख्य द्वार पर तैनात किए जाने वाले जेल प्रहरियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि सेंट्रल जेल में कोयला, शराब, कस्टम मिलिंग, महादेव सट्टा और खनिज घोटाले के तीन दर्जन से अधिक हाई प्रोफाइल के आरोपी सजा याफ्ता हैं। इनमें से कुछ को हाल में प्रदेश के अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया था।

Related Articles

Back to top button