BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

सीजी क्राइम: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया सलमान खान..2 गिरफ्तार,ओडिशा से खरीदकर महाराष्ट्र में बेचने की फिराक में थे आरोपी…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एम्बुलेंस के जरिए गांजा तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बोलेरो एम्बुलेंस से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।

नाकाबंदी कर पकड़ी गई एम्बुलेंस

सूचना के आधार पर पुलिस ने चरौदा मोड़, ग्राम खल्लारी के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान एक सफेद बोलेरो एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के पीछे रखी दो बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

ओडिशा से खरीदकर महाराष्ट्र में खपाने की तैयारी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने की योजना कबूली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान और सिराज पठान के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button