छत्तीसगढ़

Raipur News : निकाय चुनाव से पहले रायपुर में फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

रायपुर। निकाय चुनाव से पहले राजधानी रायपुर में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। देर रात करीब 2 बजे गोलबाजार क्षेत्र में स्थित दरगाह के पास उर्स के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।

कैसे हुई फायरिंग?

जानकारी के मुताबिक आचार संहिता में हथियार जमा किए जाते हैं।ऐसे में किस तरह से हथियार से फायरिंग की गई यह एक गंभीर जांच का विषय है। इधर रायपुर एडिशनल एसपी लखन पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

साथ ही साथ मौके पर एक खोखा भी मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोली चलाने वाले शख्स की पहचान की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button