FeaturedBreakingछत्तीसगढ़राजनीति

Breaking: कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी पर बृजमोहन अग्रवाल का विरोध, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि खरीदी-बिक्री की कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 100 से 800 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को लेकर विरोध बढ़ रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस फैसले को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर बढ़ी दरों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

CG News: अग्रवाल ने पत्र में कहा कि सरकार ने बिना जन-परामर्श और बिना वास्तविक मूल्यांकन के गाइडलाइन दरें बढ़ाई हैं। उनका कहना है कि इस कदम से किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर उद्योग, मध्यम वर्ग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों में नाराजगी है। उन्होंने इसे राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर गलत निर्णय बताया।

CG News: सांसद ने चेतावनी दी कि नई दरों से निवेश धीमा होगा, लघु उद्योग प्रभावित होंगे और रोजगार के अवसर कम होंगे। एक ही साल में इतनी बड़ी बढ़ोतरी को उन्होंने अव्यवहारिक और प्रशासनिक चूक बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई दरें लाखों परिवारों की योजनाओं और आजीविका पर असर डालेंगी, इसलिए सरकार को तत्काल राहत के लिए कदम उठाना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button