Breaking: मौसाजी होटल्स चेन पर स्टेट GST का एक साथ छापा, शहर में मची खलबली

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

बिलासपुर। सोमवार देर शाम शहर में उस वक्त हलचल फैल गई जब स्टेट GST की विशेष टीम ने मौसाजी होटल्स चेन के कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दी। कर चोरी की आशंका पर की गई यह कार्रवाई अचानक थी और पूरी तरह गोपनीय रखी गई, जिससे कारोबारी जगत में अफरा-तफरी का माहौल है।

सूत्रों का कहना है कि विभाग को टैक्स चोरी और रिटर्न मिसमैच जैसी अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर तय रणनीति के तहत सोमवार शाम करीब 5 बजे अलग-अलग टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। यह अभियान रात 2 बजे तक चला। मंगलवार सुबह टीमें दोबारा सभी यूनिटों पर पहुंचीं और जांच का दूसरा चरण शुरू किया।

छापेमारी तीन प्रमुख स्थानों पर चल रही है। सरकंडा यूनिट में अशिष मंडावी, गोलबाजार यूनिट में रागिनी सिंह और बंगला चौक शाखा में एमपीएस तिवारी अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Share This Article