Featuredदेशराजनीति

Haryana Exit Poll: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी शैलजा को बताया..”हमारी वरिष्ठ नेता”, क्या एग्जिट पोल के बाद बदल रहे हैं हरियाणा के समीकरण,पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली/विशेष संवाददाता। Haryana Exit Poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के तमाम एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

 

Haryana Exit Poll:हालांकि जब कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया कि सीएम कौन होगा तो उन्होंने कहा कि राजनीति ऐसी चीज है कि कोई भी आकांक्षा रख सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि एक प्रक्रिया होती है। विधायक अपनी राय देंगे और आलाकमान फैसला करेगा। हुड्डा ने कहा, मुख्यमंत्री पद पर सभी का अधिकार होता है। यह लोकतंत्र है। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, कुमारी शैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं।

Haryana Exit Poll:बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के लिए एक प्रमुख दलित चेहरा और पांच बार सांसद रहीं कुमारी शैलजा ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष नेताओं द्वारा उनके नाम पर विचार किए जाने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, लगता है कि जिन नामों पर मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा होगी उनमें से एक मैं भी रहूंगी। उन्होंने कहा कि आलाकमान कोई भी फैसला लेने से पहले वरिष्ठता और पार्टी में योगदान को ध्यान में रखेगा।

Related Articles

Back to top button