रायपुर

Chhattisgarh Nursing Council : फर्जी मान्यता कांड में बड़ी कार्रवाई…! नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम सस्पेंड…हेल्थ विभाग सख्

नर्सिंग कॉलेज घोटाले में गिरी गाज

रायपुर, 08 अप्रैल। Chhattisgarh Nursing Council : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गावती कुंजाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, विभागीय जांच में यह सामने आया कि रजिस्ट्रार ने नियमों की अनदेखी करते हुए निजी नर्सिंग कॉलेजों को गलत तरीके से मान्यता प्रदान की। जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने वित्तीय गड़बड़ी करते हुए शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया और तथ्यों को छुपाकर भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की।

इन गंभीर अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटा दिया है और निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button