मध्यप्रदेश
Excise Policy : मध्यप्रदेश की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव…! नई शराब दुकानें खोलने पर प्रतिबंध
ई-टेंडर से होगा निष्पादन
भोपाल, 21 फरवरी। Excise Policy : मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति 2026-27 लागू हो गई है। राज्य सरकार ने इस बार नीति में कई अहम बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा निर्णय यह है कि प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। साथ ही अहाते पूर्ववत बंद रहेंगे और किसी भी पुरानी दुकान का नवीनीकरण नहीं होगा।
नीति के प्रमुख बिंदु
- एक समूह को अधिकतम 5 दुकानों का ही आवंटन होगा।
- मदिरा दुकानों को नर्मदा तट से 5 किलोमीटर की दूरी के प्रतिबंध के साथ यथावत रखा गया है।
- पवित्र नगरों में मदिरा दुकानों की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।
- प्रदेश की 3553 दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर और ई-ऑक्शन से होगा।
- आरक्षित मूल्य में 20% की वृद्धि की गई है।
- जालसाजी रोकने के लिए केवल ई-चालान/ई-बैंक गारंटी मान्य होगी।



