Alderman Appointment : MP में एल्डरमैन नियुक्ति…! 169 नगर परिषदों में 768 एल्डरमैन बनाए…BJP कार्यकर्ताओं को मौका…यहां देखें जंबो List

News Power Zone
1 Min Read
Alderman Appointment
भोपाल, 29 मार्च। Alderman Appointment : मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों में बड़ी प्रशासनिक पहल करते हुए 169 नगर परिषदों में कुल 768 एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने रविवार, 29 मार्च 2026 को आदेश जारी कर इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। इन नियुक्तियों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई है, जिससे संगठन के जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ा अवसर मिला है।

क्या होता है एल्डरमैन?

नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन ऐसे मनोनीत सदस्य होते हैं, जिन्हें प्रशासन विशेष अधिकारों के तहत नियुक्त करता है। ये निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर नगर विकास और स्थानीय प्रशासनिक फैसलों में भागीदारी निभाते हैं।

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी उम्मीद

छत्तीसगढ़ में भी इस फैसले के बाद BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रदेश में भी जल्द ही एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह फैसला नगरीय राजनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक भागीदारी और मजबूत होने की संभावना है। elderman-nagar-parishad-2026-03-29-14-11-12
Share This Article