Featuredकोरबासामाजिक

korba : आज से धान खरीदी शुरू ,कोरबा में पहले दिन धान बेचने 12 किसानों ने कटाया टोकन

कोरबा। आज यानि 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। खेतों में पके फसल की कटाई और मिंजाई में तेजी आने लगी है। पहले दिन 312 क्विंटल धान बेचने के लिए नौ समितियों के 12 किसानों ने टोकन कटाया है।

 

दीपावली, राज्योत्सव और छठ पर्व की खुशियों के बाद कोरिया जिले के किसान (CG Kisan) अब खेत-खलिहानों में लौटकर अपनी धान की फसल (Dhan Crop) काटने और गाहने में जुट गए हैं. आज 14 नवंबर से जिले में समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी. इस वर्ष सरकार ने प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य (Dhan MSP) 3100 रुपये निर्धारित किया है, जिससे किसानों में अपनी उपज बेचने की उत्सुकता देखी जा रही है.

खेतों नमी व पानी की वजह से फसल कटाई में समस्या

वर्षा अधिक होने की वजह से इस बार मैदानी के खेतों में आवश्यकता से अधिक नमी है वहीं निचले स्तर के खेतों में पानी भरा है। इस वजह से फसल कटाई में किसानों को समस्या आ रहीँ। खेत से पानी को निकालने के लिए किसानों ने मुहाने खोल रखा है।

53 हजार 944 किसानों ने कराया है पंजीयन

जिले में 65 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी होगी। कुल 53 हजार 944 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है जिसमें से 2761 किसान नए हैं। धान की मिसाई के पश्चात बोरो में भरने का सिलसिला भी जारी है, जल्दी ही खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही किसान ट्रैक्टर सहित अन्य माध्यम से धान उपार्जन केंद्र पहुचेंगे और अपनी मेहनत का मूल्य ले पाएंगे। ग्राम भवरखोल व लिमडीह के किसान अमोल कंवर, रूपेश कंवर का कहना है कि इस बार वर्षा अच्छी हुई है इसलिए फसल भी अच्छा हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button