FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA BREAKING: कोरबा में नए माइनिंग इंस्पेक्टर की पदस्थापना, क्या थमेगी अवैध खनन की रफ्तार?

कोरबा। जिले के खनिज विभाग में नई पदस्थापना के साथ ही हलचल तेज हो गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर Mining Inspector Korba मदन साहू को कोरबा में पदस्थ किया गया है। आदेश जारी होते ही खनन कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

जिले में रेत, गिट्टी और अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन को लेकर पहले से कई शिकायतें लंबित हैं। ऐसे में नई नियुक्ति Mining Inspector Korba को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अंदरखाने यह भी कहा जा रहा है कि अवैध कारोबार से जुड़े लोग समीकरण साधने में जुट गए हैं।
स्थानीय जानकारों का मानना है कि यदि विभाग कड़ाई से कार्रवाई करता है तो अवैध खनन और तस्करी पर असर पड़ सकता है। लेकिन असली तस्वीर आने वाले दिनों में ही साफ होगी कि नए अधिकारी किस तरह की रणनीति और कार्यशैली अपनाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button