ED Breaking: चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर स्पेशल कोर्ट पहुंची ईडी, ईडी दफ्तर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स

News Power Zone
1 Min Read

ED Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापेमारी के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। ईडी चैतन्य बघेल को लेकर रायपुर विशेष कोर्ट पहुंची है। जहां उनको कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड में लेने की तैयारी है। वहीं ईडी टीम के रायपुर दफ्तर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाए दिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

00कांग्रेस ने किया पूरे दिन विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार

वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के द्वारा हिरासत में लिया जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन की कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया। बता दें कि चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम को बाहर निकलने में भारी परेशानी हुई। हंगामे के चलते टीम को निकलने में काफी देर लगी।

Share This Article