Featuredकोरबाक्राइम

Korba: NTPC जमनीपाली में सनकी पति ने चलाया चाकू, पत्नी की मौत बेटी गंभीर रूप से घायल..

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के जमनीपाली में एक सनकी युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे पत्नी सतरूपा साहू की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में रहने सनकी युवक ने पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत की नींद सुलाने के बाद दोनों बच्चियों के ऊपर भी वार किया जिससे एक बच्ची की हालत गंभीर है। युवक ने वार करने के बाद खुद भी अपना नस काट लिया है। खबर मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button