कोरबा ब्लॉक में पदस्थ रहे डॉ. तरुणेश राज का रायपुर में निधन

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कोरबा ब्लॉक में पदस्थ रह चुके और वर्तमान में सहायक संचालक (Assistant Director), DME के रूप में सेवाएँ दे रहे डॉ. तरुणेश राज का रायपुर में दुखद निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग और सहयोगियों में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. राज ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा से सेवाएँ दीं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Share This Article