खेल

St. Patrick Academy : एमसीबी में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 9 से 10 नवंबर तक…पूरी जानकारी यहां देखें

जिला प्रशासन और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

एमसीबी, 05 नवम्बर। St. Patrick Academy : महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 09 से 10 नवम्बर 2025 तक सेंट पेट्रिक एकेडमी, लालपुर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

दो आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखण्डों से महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इसे दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है-

  • प्रथम वर्ग: 09 से 18 वर्ष तक
  • द्वितीय वर्ग: 18 से 35 वर्ष तक

विकासखण्ड स्तर पर चयन प्रतियोगिताएं आयोजित कर जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जनकपुर विकासखण्ड में 06 नवम्बर

खड़गवां विकासखण्ड में 07 नवम्बर

मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड में 08 नवम्बर 2025 को प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।

इन मुकाबलों के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

निःशुल्क पंजीयन और बेहतर सुविधाएं

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को पंजीयन फॉर्म, आधार कार्ड की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान भोजन, आवास और आवश्यक खेल सामग्री की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।

खेलों से बढ़ेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता

आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। खेल के माध्यम से महिलाएं न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनेंगी, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित होगी।

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

खिलाड़ियों में उत्साह

जिले भर की महिला खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देगी।

प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए खेल अधिकारी से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- +91-8109590904, +91-7000487964

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button