छत्तीसगढ़

Dhamtari Bribe Case : अनुकंपा नियुक्ति की फाइल बढ़ाने के लिए मांगे ₹1 लाख…! बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

घर बुलाकर ली रिश्वत, तभी पहुंच गई ACB

धमतरी/कुरुद, 17 जून। Dhamtari Bribe Case : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी लकेश साहू को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विभाग में लिपिकीय कार्य भी देख रहा था। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

अनुकंपा नियुक्ति की फाइल आगे बढ़ाने मांगे थे पैसे

शिकायतकर्ता खुमान सिंह ने ACB को बताया कि अनुकंपा नियुक्ति की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में लकेश साहू ने ₹1 लाख रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।

बुधवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को कर्मा नगर स्थित अपने घर बुलाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ₹50-50 हजार के दो बंडल आरोपी को दिए, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। मौके से पूरी ₹1 लाख की रकम बरामद कर ली गई। आरोपी को पूछताछ के लिए रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे आगे की पूछताछ की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button