नई दिल्ली

Congress Leader Killed : फोन पर बात कर रहे कांग्रेस नेता की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला…मौके पर ही मौत…इलाके में दहशत

कुर्सी पर क्वार्टरों के बाहर थे बैठते

नई दिल्ली, 30 मार्च। Congress Leader Killed : पंजाब के खन्ना के माछीवाड़ा क्षेत्र में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।

कुर्सी पर क्वार्टरों के बाहर थे बैठते

जानकारी के अनुसार, परमिंदर तिवाड़ी अपने गांव हाड़ियां स्थित क्वार्टर में कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक हमलावर के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिसने आते ही तिवाड़ी के सिर पर कई वार कर दिए। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल तिवाड़ी को परिजन तुरंत माछीवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें लुधियाना रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने बताया, मैंने देखा कि पापा खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। दो हमलावर वारदात के बाद लुधियाना की तरफ भाग गए।

इलाके में दहशत का है माहौल

घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने तिवाड़ी पर अचानक हमला किया। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के पास हथियार होने के कारण वह असहाय था। उसने तुरंत 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तिवाड़ी को कांग्रेस का मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते (Congress Leader Killed) हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button