CG Politics: नाम वापसी का आज अंतिम दिन, बागी नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने सभी जिलों के बागी नेताओं को मनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। अंतिम समय में PCC चीफ दीपक बैज बागियों के करीबी नेताओं के जरिए उनसे नाम वापसी के लिए मना रहे हैं। रायपुर में दर्जनभर बागियों ने नामांकन भरा है। आधा दर्जन पूर्व पार्षद भी पार्टी के खिलाफ मैदान में हैं।

CG Politics: बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 निगमों के महापौर पद के लिए कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 816 अभ्यर्थियों ने और निकायों के पार्षद पद के लिए 10 हजार 776 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

CG Politics: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की थी। 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। 28 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी और नाम वापसी की आखिरी तारीख है।

Share This Article