कोरबा

Collector Strict : कोरबा में कलेक्टर का बड़ा एक्शन…! स्कूल में पाई गई कमियों पर सख्ती…जर्जर भवन को हटाने और जांच के निर्देश

समाधान का आश्वासन

कोरबा, 23 अप्रैल। Collector Strict : कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मखनपुर में स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जर्जर भवनों की स्थिति पर सख्त रुख अपनाया।

निरीक्षण के दौरान स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कई भवन जर्जर हालत में पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल उन्हें तोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन बच्चों के लिए कभी भी खतरा बन सकते हैं, इसलिए इन्हें हटाना जरूरी है।

अधूरा निर्माण, अधिकारियों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान एक वर्ष से निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष (लैब) भी अधूरा मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी से राशि वसूली और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत ने रखीं ये मांगें

ग्राम पंचायत माखनपुर की सरपंच प्रेमलता पोर्टे ने कलेक्टर से मुलाक़ात की और कई मांगें रखीं, इसके साथ आंगनवाड़ी के लिए एक नई इमारत, सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण, और कम वोल्टेज की समस्या को हल करने के लिए एक नया ट्रांसफ़ॉर्मर की मांग की। कलेक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान पाली एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button