Chhattisgarh Weather Alert : इन 3 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी…! घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट

News Power Zone
1 Min Read
CG Rain Alert

रायपुर, 23 जुलाई। Chhattisgarh Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट 23 जुलाई 2026 को रात 1:00 बजे जारी किया है, जिसकी वैधता सुबह 4:00 बजे तक रहेगी। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। यदि मौसम अचानक खराब हो, तो अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share This Article