FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

KORBA BREAKING: अदाणी पावर के 1320 मेगावॉट विस्तार पर कल जनसुनवाई, पानी का स्रोत बन सकता है बड़ा मुद्दा

Adani Power Limitedकोरबा। पूर्व Lanco Amarkantak Power Limited (अब Adani Power Limited के अधीन) के 2×660 मेगावॉट यानी 1320 मेगावॉट विस्तार प्रस्ताव पर कल जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की निगरानी में होने वाली इस सुनवाई में परियोजना के पर्यावरणीय पहलुओं पर आपत्तियाँ और सुझाव दर्ज किए जाएंगे।

https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/breaking-uproar-over-adani-lancos-unit-5-6-in-korba-youth-congress-raised-demand-to-cancel-environmental-public-hearing-said/

 

Adani Power Limited सबसे बड़ा सवाल पानी को लेकर उठ रहा है। ड्राफ्ट ईआईए के अनुसार विस्तार के लिए पानी का मुख्य स्रोत Hasdeo River को बताया गया है। परियोजना के पूर्ण संचालन पर बड़ी मात्रा में औद्योगिक पानी की जरूरत होगी, जिसमें कूलिंग टॉवर, बॉयलर और राख प्रबंधन शामिल हैं।

क्यों बढ़ सकता है विवाद

हसदेव पहले से ही औद्योगिक और तापीय संयंत्रों के दबाव में है। सिंचाई और पेयजल आपूर्ति पर असर को लेकर ग्रामीणों में चिंता है।गर्म पानी के डिस्चार्ज और फ्लाई ऐश प्रबंधन को लेकर पर्यावरणीय सवाल उठ रहे हैं।

https://aid.aey.mybluehost.me/website_678a5d94/breaking-politics-over-new-power-plant-in-korba-heated-demand-raised-to-cancel-public-hearing/

 

 

Related Articles

Back to top button