Featuredदेशराजनीति

Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू कल लेंगे CM पद की शपथ, समारोह में पीएम मोदी और नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद

हैदराबाद। Chandrababu Naidu will take oath as CM tomorrow: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। तेदेपा, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की आज यहां बैठक में जनसेना प्रमुख के पवन कल्याण ने विधायक दल के नेता के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने इसका समर्थन किया।

 

Chandrababu Naidu will take oath as CM tomorrow: जिसके बाद नायडू ने तीनों दलों के विधायकों को उन्हें अपना नेता चुनने के लिए धन्यवाद दिया कल्याण और पुरंदेश्वरी ने भी नायडू को विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को धन्यवाद दिया।

 

 

Chandrababu Naidu will take oath as CM tomorrow: राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का आमं​त्रण

 

 

तेदेपा नेता आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को नायडू के विधायक दल के रूप में चुने जाने की सूचना दे दी है। औपचारिक रूप से नायडू को सरकार बनाने का निमंत्रण भी मिल गया है। अब नायडू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता उपस्थित रहेंगे।

 

Chandrababu Naidu will take oath as CM tomorrow: अमरावती ही रहेगी आंध्रप्रदेश की राजधानी

 

तेदेपा प्रमुख ने कहा कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी बनी रहेगी तथा विशाखापत्तनम को राज्य की वित्तीय राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। लोगों ने गठबंधन में विश्वास जताया है और एक स्वच्छ प्रशासन देना हमारी जिम्मेदारी है।

 

शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य पर रहेगा ध्यान: पवन कल्याण

 

इस मौके पर जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने विकास के लिए शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और विश्वास व्यक्त किया कि नायडू अनुभवी हैं और वह राज्य को विकास की ओर ले जायेंगे।

 

Chandrababu Naidu will take oath as CM tomorrow: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डी पुरंदेश्वरी ने मोदी-नायडू-पवन कलां को नदियों के संगम के रूप में एक साथ आने को वर्णित किया और भाजपा की ‘सबका साथ सबका विकास’ की अवधारणा पर प्रकाश डाला। राज्य में गठबंधन की भारी जीत लोगों की नाराजगी और मोहभंग को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button