कोरबा

Governor राज्यपाल रमेन डेका 11-12 जुलाई को कोरबा प्रवास पर…! करेंगे पौधारोपण और प्रशासनिक समीक्षा

योजनाओं और कार्यों की करेंगे समीक्षा

कोरबा, 10 जुलाई। Governor : छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका 11 और 12 जुलाई को कोरबा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में भाग लेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कर जिले की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा करेंगे।

दौरे का विस्तृत कार्यक्रम

11 जुलाई 2025

  • शाम 4:00 बजे: सर्किट हाउस बिलासपुर से रवाना

  • शाम 5:30 बजे: एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन, कोरबा पहुंचकर रात्रि विश्राम

12 जुलाई 2025

  • सुबह 9:45 बजे: कावेरी भवन से कलेक्टोरेट के लिए प्रस्थान

  • सुबह 9:55 बजे: कलेक्टोरेट में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में पौधारोपण

  • प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

  • दोपहर 11:50 बजे: कलेक्टोरेट से कावेरी भवन वापसी, लंच

  • दोपहर 1:00 बजे: पोड़ी उपरोड़ा के लिए रवाना

  • दोपहर 1:30 बजे: पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम और अधिकारियों के साथ बैठक

  • अपराह्न 3:00 बजे: राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान

राज्यपाल श्री डेका के इस दौरे को जिले के प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button