Champai Soren: सस्पेंस खत्म, 30 अगस्त को BJP ज्वाइन करेंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली/रांची। Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन शुक्रवार (30 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि की। सरमा ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पोस्ट में चंपई सोरेन को “देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता” के रूप में सम्मानित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ चंपई सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर भी X पर शेयर की है।

 

Champai Soren: बता दें कि 67 वर्षीय चंपई सोरेन ने हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सीएम की कुर्सी एक बार फिर से हेमंत सोरेन को मिली। चंपई ने JMM लीडरशिप पर उनके साथ अपमानजनक बर्ताब का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐलान किया था कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला कर लेंगे। चंपई सोरेन को “झारखंड टाइगर” के नाम से भी जाना जाता है। जेएमएम नेता सिबु सोरेन के सबसे खास रहे चंपई ने झारखंड के गठन के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी।

Share This Article