मैम ये है 6 करोड़ का बेशकीमती हार.. ऐसा बोलकर बेच दी 300 रुपये की ज्वेलरी; दर-दर भटक रही अमेरिकी महिला

News Power Zone
3 Min Read

न्यूज डेस्क। राजस्थान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, अमेरिका की एक महिला को जयपुर के एक दुकानदार ने 300 रुपये की नकली ज्वैलरी 6 करोड़ रुपये में बेच दी. बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार और उसका बेटा फरार हैं. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी नागरिक चेरिश ने बताया कि उसने जयपुर के माणक चौक थाना इलाके के जौहरी बाजार में स्थित एक दुकान से ये गहने खरीदे थे. महिला ने बताया कि गहने खरीदने के बाद वह अमेरिका वापस चली गईं.

300 रुपये की ज्वेलरी 6 करोड़ में बेची

अमेरिका में अप्रैल के महीने में एक प्रदर्शनी लगी तो उन्होंने वहां खरीदे हुए गहने दिखाए. वहीं से पता चला कि ये नकली थे. इसके बाद पीड़ित महिला चेरिश तुरंत जयपुर लौटी. उसने दुकान मालिक राजेंद्र सोनी और उसके बेटे गौरव से शिकायत की तो उन्होंने आभूषण नकली होने से इनकार कर दिया और महिला की बात सुनने से इनकार कर दिया. इसके बाद चेरिश ने 18 मई को माणक चौक थाने में दुकान मालिकों की शिकायत की. दुकान मालिकों ने भी चेरिश के खिलाफ दुकान के बारे में झूठी खबर फैलाने और उनकी छवि खराब करने का मामला दर्ज कराया.

आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई

एक पुलिस अफसर के अनुसार, एक आरोपी ने विदेशी महिला को 6 करोड़ रुपये में सोने जैसा दिखने वाला चांदी का आभूषण बेच दिया. उसने नकली प्रमाण पत्र भी बनाया और महिला को विश्वास दिलाया कि आभूषण असली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. जब और कोई रास्ता नहीं बचा, तो चेरिस ने मदद के लिए दूतावास से गुहार लगाई. दूतावास के कहने पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में पता चला कि दुकानदारों ने धोखाधड़ी की थी. इसके बाद, पिता-पुत्र फरार हो गए. नंद किशोर ने जो गहनों की असलियत का फर्जी सर्टिफिकेट बनाया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Share This Article