CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ी मानसून की रफ्तार, 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

News Power Zone
1 Min Read

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रदेश में अगले दो और दिन सूखे रहेंगे। इस दौरान सिर्फ कुछ जगहों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं बारिश नहीं होने से औसतन तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

CG Weather Update: मौसम विभाग ने आज रायपुर, जशपुर समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। इसके अलावा बाकी बचे अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिक तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update: 29 मई से मानसून छत्तीसगढ़ में आगे नहीं बढ़ा

इस साल बस्तर में मानसून 27 मई को ही पहुंच गया। अगले दो दिनों में मानसून बस्तर तथा गरियाबंद के कुछ इलाकों तक पहुंच गया। इसके बाद यह पिछले चार दिनों से अपनी जगह पर ठहरा हुआ है। रायपुर में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश शुरू नहीं हुई है।

Share This Article