Featuredकोरबाखेलसामाजिक

Korba: जिला टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता 27 को..सचिव रजनीश ने कहा…

कोरबा, ज़िला टेबल टेनिस संघ कोरबा द्वारा *10 वीं ज़िला जिला टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता-2024* का आयोजन आदर्श मनोरंजन समुदायिक केंद्र आदर्श नगर कूसमुंडा दिनांक 27/10/24 को किया जा रहा है। ज़िला टेबल टेनिस संघ कोरबा के सचिव रजनीश द्विवेदी ने बताया की इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों ( सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ UNDER-11 ( होप्स) बालक एकल तथा यूथ UNDER-11 ( होप्स) बालिका एकल) कीहोगी इस चयन प्रतियोगिता शामिल होने वाले खिलाड़ी ही रायपुर के सप्रे शाला में आयोजित 22वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता* में जिले की तरफ से केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अपने स्वयं के जिले में हुयी जिला प्रतियोगिता में भाग लिया है। कोरबा ज़िले के सभी टेबल टेनिस के खिलाड़ियो को 27/10/24 को 10 बजे आदर्श मनोरंजन सामुदायिक केंद्र आदर्श नगर कूसमुंडा पहुँच कर ज़िले के कोच सुरेश जायसवाल के पास अपना एंट्री फ़ीस के साथ पंजीयन करा कर चयन प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।

Related Articles

Back to top button