Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

kisaan aandolan: कल ट्रैक्टर मार्च, 18 को रोकेंगे ट्रेन, किसान नेता पंढेर ने किया आर-पार का ऐलान

नई दिल्ली। Kisan Andolan: दिल्ली कूच में विफलता पर किसान भड़क उठे हैं और ऐलान कर दिया है कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा, जबकि 18 दिसंबर को पंजाब में ट्रेन रोको अभियान चलाएंगे, जो कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलाया जाएगा। इसको लेकर किसानों ने चेतावनी जारी कर दी है।

Kisan Andolan: इससे पहले हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर शनिवार को एक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किसानों का जत्था जो पुलिस से झड़प के बाद वापस भेज दिया गया था। उसे फिर से वापस बुला लिया गया है।

Kisan Andolan: खबरों की मानें, तो पुलिस के आंसू गैस के गोलों की वजह से 9 किसान घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर रॉकेट लॉन्चर से बम और गोलियां बरसाई है और किसानों पर घग्गर नदी के गंदा पानी प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों को लेकर हरियाणा पुलिस का बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button