Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG NEWS : कांग्रेस का डार्क हॉर्स कौन..सरगुजा संभाग या दुर्ग को…

रायपुर।CG News, Rajya Sabha Election छत्तीसगढ़ की राज्य सभा दो रिक्त सीटों पर इसी सप्ताह नामांकन होगा और अगले महीने चुनाव..। विधानसभा में संख्याबल के अनुपात में एक एक सीट बीजेपी और कांग्रेस को मिलना तय है। दोनों दलों में राज्य सभा के योग्य उम्मीदवार की तलाश हो रही है, बैठकों का दौर चला रहा है। कुछ मीडिया में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार के नाम की चर्चा भी शुरु हो गई। कुछ हां कुछ न …वाले अंदाज में नेता इसका जवाब भी दे रहे हैं।

मगर, CG News, Rajya Sabha Election कांग्रेस के लिए परेशानी वाली बात ये है कि कुछ ही राज्यों में उसकी सत्ता बची है। राज्यसभा में कांग्रेस कोटे से संसद रहे अभिषेक मनु सिंघवी जैसे अनुभवी नेता भी अगले महीने रिटायर्ड हो रहे हैं। कर्नाटक गुटबाजी में फंसा है..असम बेहाल है। राजस्थान और मध्यप्रदेश बड़े राज्य तो हैं मगर वहां कई दावेदार हैं।
वैसे भी छत्तीसगढ़ कोर्ट से कांग्रेस में बाहरी उम्मीदवार को राज्यसभा भेजती रही है। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ पार्टी आलाकमान के लिए ज्यादा सेफ होगा। वैसे भी प्रदेश का कोई बड़ा नेता राज्य सभा में अपनी मर्जी से जाने को तैयार होगा.. इसके आसार कम हैं। अगर ऐसा हुआ भी तो एक राय बनाना मुश्किल होगा। सूत्रों की माने तो इस वक्त कांग्रेस के दो सत्ता केंद्र हैं, एक सरगुजा दूसरा दुर्ग..। मगर इस बार इन दोनों जिलों के कोई युवा डार्क हॉर्स बनने जा रहा है। वो कौन होगा..जल्द पता चल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button