Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG NEWS: विष्णु सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा..इन मंत्रियों की हो सकती है…

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद विष्णु सरकार कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा ने बाद मंत्रियों के माथे पर सिकन ला दिया है। खबरीलाल की माने तो सूबे दो ऐसे मंत्री की कुर्सी जा सकती है। जिनका फरफार्मेन्स सही नही है।

मुख्यमंत्री साय के कैबिनेट में भी फेरबदल हो सकता है। वर्तमान मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों के परफार्मेंस से संगठन नाखुश है। ऐसे में कुछ मंत्रियों की कुर्सी भी जा सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मिल सकती है। साय कैबिनेट में अभी 12 मंत्री हैं और 13वां मंत्री भी नियुक्त किया जाना है। ऐसे में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का केंद्रीय राजनीति में जाने के बाद उनकी जगह भी मंत्री नियुक्त करना पड़ेगा।

बृजमोहन की भरपाई करने की तैयारी
वर्तमान में साय कैबिनेट में सबसे अनुभवी व संसदीय ज्ञान के जानकार बृजमोहन अग्रवाल हैं। वह रायपुर से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में उनकी यह जगह खाली होने से साय कैबिनेट में अनुभवी मंत्री की जरूरत होगी। अगर संसदीय ज्ञान में अनुभवी के रूप में देखें तो बृजमोहन अग्रवाल के अलावा कुरूद के विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर हैं। ऐसे में पार्टी को संसदीय ज्ञाता के रूप में भी चंद्राकर के नाम पर विचार करना पड़ सकता है।

इसके अलावा अनुभवी विधायक में पूर्व मंत्री राजेश मूणत व अमर अग्रवाल का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि साय कैबिनेट में मंत्री बनने के दावेदारों में धरमलाल कौशिक, लता उसेंडी, रेणुका सिंह के नामों पर भी चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button