Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG News: अचानकमार टाइगर रिज़र्व के करखा वनक्षेत्र में बाघिन ने किया गाय का शिकार, वन विभाग ने कराई मुनादी

CG News, Tigress kills cow, Achanakmar Tiger Reserve, Chhattisgarh, Lormi

CG News: बिलासपुर/लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में अचानकमार टाइगर रिज़र्व से लगे करखा वनक्षेत्र में एक बाघिन ने गाय का शिकार किया है। बाघिन अपने दो शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय है। कल सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने बाघिन और उसके शावकों को जंगल किनारे चहलकदमी करते हुए देखा, जिसके बाद वन विभाग तुरंत हरकत में आ गया।

 

CG News: मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही वन प्रबंधन ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराने के साथ निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, मौके पर पहुंची वन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने पदचिन्हों के आधार पर शिकार की पुष्टि की और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करखा क्षेत्र में ट्रैप कैमरे स्थापित कर दिए हैं। 1

 

CG News: बाघिन अपने शावकों के साथ घूमती दिखी

 

वन विभाग के अनुसार, पिछले 15 दिनों से बाघिन अपने शावकों के साथ माखुरहा और आसपास के क्षेत्रों में घूमती देखी जा रही है। बढ़ती गतिविधि को देखते हुए वन अमला लगातार इलाके में गश्त कर रहा है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने तथा मवेशी खुले में न छोड़ने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने कहा कि, स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और बाघिन व शावकों की मूवमेंट को ट्रैप कैमरे व गश्ती दलों के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button