CG News: पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में अध्यक्ष सदस्य नियुक्त, रिटायर्ड IAS आरएस विश्वकर्मा होंगे आयोग के अध्यक्ष

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं। सूची में सेवानिवृत्त वित्त सचिव आरएस विश्वकर्मा को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा 6 सदस्यों का चयन किया गया है। नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग में पद ग्रहण की तिथि से 3 माह का होगा।

 

 

CG News:पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्यों में सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक को बलौदाबाजार-भाठापारा, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊराम साहू को दुर्ग, हरिशंकर यादव को टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा को जशपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता को सड्डू रायपुर से सदस्य और कृष्णा गुप्ता को बलरामपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है।

Share This Article