Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG News: छत्तीसगढ़ में न‌ए बजट की तैयारी, मंत्रीस्तरीय बैठकें 6-9 तक, यहां देखें शेड्यूल

CG News: रायपुर। वित्त विभाग ने विष्णुदेव साय सरकार के तीसरे बजट (वर्ष 2026-27 के लिए) के लिए नवीन मद के प्रस्तावों पर मंत्री स्तरीय बैठकें तय कर दी है। यह बैठक 6-9 जनवरी तक मंत्रालय महानदी भवन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रभार वाले के विभागों की चर्चा अलग से तय की जाएगी।

 

CG News: जारी शेड्यूल के अनुसार सबसे पहले 6 जनवरी को पहले 11 बजे से उद्योग, आबकारी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, 12 बजे से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और ओबीसी कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 2 बजे पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल और 3 बजे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं एससी कल्याण मंत्री गुरू खुशवंत के न‌ए प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

CG News: 7 जनवरी को 11 बजे वन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप,12 बजे राजस्व शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा,2.30 बजे अजाक कल्याण, कृषि मछली-पशुधन पालन मंत्री रामविचार नेताम,और 4 बजे श्री चौधरी अपने विभागों के प्रस्ताव तय करेंगे।

CG News: 8 जनवरी को 11 बजे से डिप्टी सीएम अरूण साव के लोनिवि,पीएच‌ई,खेल युवा कल्याण, नगरीय प्रशासन, 2.30 बजे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि विधाई,9 जनवरी को 12 बजे महिला बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और 2 बजे से डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह, पंचायत ग्रामीण विकास, आईटी विभाग के न‌ए प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button