कोरबा

National Herald Case : कांग्रेस ने कोरबा में भाजपा कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया…! कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को गुलाब भेंट कर दिया शांतिपूर्ण संदेश

नारेबाजी के साथ गांधीगिरी

कोरबा, 18 दिसंबर। National Herald Case : नेशनल हेराल्ड प्रकरण में अदालत के निर्णय को अपनी राजनीतिक और नैतिक जीत बताते हुए कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कोरबा में शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्र हुए और भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए रैली के रूप में आगे बढ़े।

भाजपा कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पूरे प्रदर्शन में गांधीगिरी का असर भी दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को गुलाब का फूल भेंट कर यह संदेश दिया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा एफआईआर को शीर्ष अदालत द्वारा रद्द करना सत्य की जीत है और इसे मोदी-शाह तथा भाजपा के षड्यंत्र का हिस्सा माना जा सकता है।

ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस ने देश भर के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में आज कोरबा जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर सहित सैंकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से अदालत के निर्णय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और भाजपा के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button