छत्तीसगढ़
Mahtari Vandan Scheme : महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…! राशि मिली या नहीं ऐसे चेक करें…यहां दिया है Link
योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को ₹1,000 प्रतिमाह की सहायता राशि
ऐसे चेक करें राशि मिली या नहीं
- महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर जाएं।
- Beneficiary Status या लाभार्थी सूची विकल्प पर क्लिक करें।
- लाभार्थी कोड या आधार-लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- अगर आपका नाम लिस्ट में है तो पूरा विवरण सामने आ जाएगा।
पैसा नहीं आया? ये हो सकते हैं कारण
| संभावित कारण | विवरण |
|---|---|
| आधार एक्टिव नहीं है | 10 साल से ज्यादा पुराने आधार कार्ड अगर एक्टिव नहीं हैं, तो DBT रोक दी जाती है। |
| आधार मैपिंग नहीं हुई है | NPCI डाटा में आधार नंबर किसी बैंक खाते से लिंक नहीं है। |
| बैंक खाता बंद है | योजना से जुड़ा खाता बंद होने पर ट्रांसफर नहीं होता। |
| बैंक खाता ब्लॉक या फ्रीज है | किसी भी कारण से खाता फ्रीज हुआ हो तो राशि नहीं पहुँचती। |
| KYC लंबित है | बैंक में जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं होने पर DBT रुक सकता है। |
| ट्रांजेक्शन लिमिट पार | खाते की डेली/मंथली ट्रांजेक्शन लिमिट पूरी हो गई हो। |
| खाताधारक का निधन | मृत खाताधारकों के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। |
| लंबे समय से बैंक संपर्क न होना | अकाउंट इनएक्टिव हो सकता है। |
समाधान क्या है?
- आधार अपडेट कराएं – नजदीकी आधार सेंटर जाकर बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन करवाएं।
- बैंक से संपर्क करें – खाता चालू है या नहीं, KYC अपटूडेट है या नहीं – यह सुनिश्चित करें।
- NPCI में आधार मैपिंग करवाएं – बैंक शाखा जाकर NPCI में आधार को लिंक कराएं।






