Featuredदेशसामाजिक

संकट को पहले ही भांप लेते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में बनाते हैं अलग पहचान

न्यूज डेस्क। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्मतिथि का अधिक महत्व होता है। इसके जरिए वर्तमान में मिलने वाले लाभ और भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र में जन्म तिथि के महत्व और उसके प्रभाव का भलिभांति जिक्र है। अंक ज्योतिषियों के मुताबिक जन्म तिथि की संख्याओं को जोड़कर आने वाले योग से व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है, जिसके माध्यम से जातक के गुण, भाव, स्वभाव की जानकारी मिलती हैं। अंक शास्त्र में कुल 1 से 9 मूलांक का उल्लेख है। इन सभी का अपना स्वामी ग्रह भी है जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य देखने को मिलता है। इन्हीं में से आज हम केवल मूलांक 7 वालों की बात करेंगे, जिन्हें काफी रहस्यमयी स्वभाव का माना जाता है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

किन लोगों का होता है मूलांक 7 ?

यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 7 माना जाता है। बता दें, इन संख्याओं को जोड़ने से 7 नंबर की प्राप्ति होती हैं, इसलिए इनका मूलांक 7 होता है।

मूलांक 7 के लोग

मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह केतु होता है, जो रहस्यमय और आध्यात्मिकता के कारक है। मान्यताओं के मुताबिक केतु अदृश्य शक्तियों और भविष्य को भांपने से जुड़ा होता है। यही कारण है कि मूलांक 7 के लोग अक्सर भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। इन लोगों को आगे क्या होगा ? क्या हो सकता है ? का आभास पहले से ही होने लगता है। इसलिए यह स्थिति को संभालने के लिए पूर्व में ही ठोस नीतियां तैयार कर लेते हैं।

मूलांक 7 वालों को बुद्धि का तेज भी माना जाता है। ये लोग समय और स्थिति को देखकर अपनी बात रखते हैं। चूंकि इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु है, इसलिए यह लोग बोलने से ज्यादा चीजों में गहरी खोज की रुचि रखते हैं। हालांकि इनका स्वभाव रहस्यमयी होता है। इनके मन में क्या चल रहा है यह जानना थोड़ा मुश्किल होता है। चीजों के प्रति गहरी समझ होने के कारण इन्हें संकट व आने वाली समस्याओं का आभास पहले ही हो जाता है। मूलांक 7 के लोगों का मन ध्यान, योग या रहस्यों से जुड़ी चीजों पर लगता है।

 

करियर और शिक्षा को लेकर ये गंभीर रहते हैं। बिजनेस में इनकी ईमानदार एक अच्छी छवि का निर्माण करती हैं। खास बात यह है कि ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों को भी बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आमतौर पर भीड़-भाड़ से दूर रहकर शांति तलाशना इन्हें पसंद होता है। चीजों के प्रति संतुलन व्यवहार रखना इनकी खूबी है। हालांकि खर्च अधिक होने के कारण ये लोग आर्थिक समस्याएं झेलते हैं। प्रेम जीवन में साथी को समझने में सफल होते हैं। चीजों को लेकर खुले विचार रखते हैं। दोस्ती में भी ये लोग भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करते हैं। कला और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होते हैं। इनका स्वभाव ही इन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

Related Articles

Back to top button