Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

SP ने एक टीआई,12 एसआई और 14 ASI सहित 27 पुलिसकर्मियो का किया तबादला..पढ़े किसे मिला कहां पोस्टिंग…

दुर्ग।दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने पुलिसकर्मियों के तबादले की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें एक इंस्पेक्टर 12 उपनिरीक्षक एवं 14 सहायक उप निरीक्षक सहित 27 पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। आदेश प्रशासनिक करणों से जारी किया गया है।

लिस्ट के मुताबिक एसीसीयू में लंबे समय से पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी को पुलगांव,राजेश पांडेय को मोहन नगर एवं शामित मिश्रा को भिलाई भट्टी थाना पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर मोहन नगर से गुप्तेश्वर यादव और रक्षित केंद्र से नरेंद्र सिंह की पोस्टिंग की गई है। नंदिनी थाने के टीआई राजेश साहू को जेवरा सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एएसआई मनोज यादव को नगपुरा प्रभारी बनाया गया है तो एएसआई संतोष साहू को भिलाई नगर थाने पदस्थ किया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक की भी पोस्टिंग की गई है।

Related Articles

Back to top button